रास-जेबी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

दतिया – 69वीं शालेय शतरंज प्रतियोगिता में रास-जेबी पब्लिक स्कूल, दतिया की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की मेधावी छात्राएँ वंशिका राठौर एवं आराध्या दिगंबरिया ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाते हुए राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया है।

यह प्रतियोगिता दतिया में आयोजित की गई, जिसमें संभाग के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रास-जेबी की छात्राओं ने अपनी एकाग्रता, रणनीति और धैर्य से सफलता हासिल की।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर डीईओ यू. एन. मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील शर्मा, खेल प्रभारी सुरजीत सिंह, प्राचार्य नवीन शर्मा, रास-जेबी के स्पोर्ट्स टीचर सचिन श्रीवास्तव एवं मुफीद खान ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने भी दोनों छात्राओं की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की है।

Comments