KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया प्राचार्य पीजी कॉलेज दतिया जंतु विज्ञान विभाग में नवीन सत्र 2025 - 26 में प्रवेशित बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का इंडक्शन प्रोग्राम जंतु विज्ञान विभाग में रखा गया जिसमें छात्रों को नवीन शिक्षा पद्धति 20- 20 के अंतर्गत पाठ्यक्रम को समझाया गया एवं महाविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई इसके अलावा छात्रों को परीक्षाओं में किस प्रकार अपना प्रदर्शन करना है एवं तैयारी कैसे करें पर भी उनको जानकारी उपलब्ध कराई गई उपरोक्त जानकारी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ अभय कुमार राहुल द्वारा बच्चों को दी गई एवं साथ ही डॉक्टर शिव सिंह सहायक अध्यापक जंतु विज्ञान विभाग एवं परीक्षा नियंत्रक द्वारा छात्र-छात्राओं को को परीक्षा की पद्धति से अवगत कराया और छात्र-छात्राओं को ग्रेडिंग सिस्टम भी समझाया गया साथ ही छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा संचालित नैप टेल एवं स्वयं पोर्टल पर चलने वाले कोर्सों के बारे में भी अवगत कराकर छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया गया उक्त रजिस्ट्रेशन के द्वारा छात्र अपने करियर एडवांस में जो कोर्स करेंगे उसको जोड़कर उनकी ग्रेडिंग की जावेगी साथ ही छात्रों को महाविद्यालय में नियमित आने एवं प्रायोगिक कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ छात्रों के अभिभावक भी शामिल हुए । कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.श्रीमती जय श्री त्रिवेदी ने भी बच्चों को संबोधित किया और बच्चों को निरंतर कॉलेज में आने के लिए प्रेरित किया और कॉलेज की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया उक्त कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अभय कुमार राहुल सहायक प्राध्यापक डॉक्टर शिव सिंह अतिथि विद्वान डॉक्टर राकेश पाठक डॉक्टर अरविंद तिवारी एवं श्री विष्णु प्रताप गुर्जर व श्री राहुल सिंह कौशल उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था विभाग के लैब बॉय बड़ेकुशवाहा द्वारा की गई।
Comments
Post a Comment