KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*पूज्य संरक्षक मंडल एवं* *कार्यकारिणी की प्रथम संयुक्त* ( *द्वितीय कार्यकारिणी* ) *बैठक का* *प्रतिवेदन*
( पूज्य सिंधु जनरल पंचायत दतिया)
दिनांक: 3 अगस्त 2025
स्थान: संत सतराम धाम, दतिया
समय: दोपहर 12:30 बजे से
पूज्य सिंधु जनरल पंचायत, दतिया की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक एवं पूज्य संरक्षक मंडल के साथ प्रथम संयुक्त बैठक आज संत सतराम धाम, दतिया में संपन्न हुई।
बैठक का संचालन सचिव जयकिशन जेसानी द्वारा किया गया। बैठक के प्रारंभ में सचिव ने पूज्य संरक्षक मंडल सहित समस्त सदस्यों का औपचारिक स्वागत करते हुए बैठक के उद्देश्यों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया उपरांत तय कार्य सूची के बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की गई एवं सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए-
*निर्णय बिंदु:*
*1. गठित समितियों को* *क्रियान्वित करना:*
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी गठित समितियों की पृथक-पृथक बैठकें पंचायत पदाधिकारियों के साथ आयोजित की जाएंगी, जिससे समितियां क्रियान्वित हो सके। साथ ही, सर्वसम्मति से कुछ अन्य सदस्यों के नाम भी समितियों में जोड़े गए।
*2. वित्तीय प्रबंधन:*
निर्णय लिया गया कि प्रत्येक कार्यकारिणी सदस्य का वार्षिक शुल्क ₹1100/- निर्धारित किया जाएगा, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा।
*3. सामाजिक कुरीतियों पर* *निर्णय*
समाज में व्याप्त कुछ कुरीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई और निम्नलिखित निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए:
पगड़ी संस्कार एवं बारहवीं पर पंचायती भोज पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह केवल स्थानीय एवं बाहरी रिश्तेदारों तक ही सीमित रहेगा
भोज किसी अन्य स्वरूप (जैसे भंडारा, प्रसादी) में भी नहीं किया जाएगा।
केवल वरिष्ठ समाजजन(बुजुर्गों)के पगड़ी संस्कार में ही चाय, बिस्किट, जलपान आदि सीमित रूप से किया जा सकेगा।
यह प्रतिबंध पूर्व से लागू है, लेकिन अब इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
पगड़ी संस्कार का समय गर्मियों में शाम 5:00 बजे एवं सर्दियों में शाम 4:00 बजे रहेगा
बैठक के अंत में अध्यक्ष श्री धर्मदास भमभानी जी ने सभी समितियों, मंडलों एवं पूज्य पंचायतों से आग्रह किया कि वे पूज्य सिंधु जनरल पंचायत के साथ समन्वय बनाकर समाज सेवा में जुटें।
उन्होंने सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को बल देते हुए कहा कि जब सभी संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी, तो समाज में उत्तम समन्वय और एकता स्थापित होगी।
उन्होंने पूज्य संरक्षक मंडल एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक उपरांत सभी सदस्यों ने सहभोज का आनंद लिया।
बैठक में पूज्य संरक्षकमंडल के सदस्य सर्वश्री कन्हैयालाल लीलारमानी, श्री रमेश चंद्रानी, श्री लक्ष्मणदास साहिबानी, श्री जयरामदास आरतानी, श्री अर्जुनदास ककलानी,श्री टीकम दास खत्री, श्री रोशनलाल खत्री, श्री चंद्रप्रकाश मोहनानी, पंचायत उपाध्यक्षगण श्री अशोक गुलराजानी, श्री महेश गुलवानी, कोषाध्यक्ष श्री गोपीचंद पंजवानी, सहसचिव श्री प्रदीप टिलवानी, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री चेतन सुखानी, सलाहकार सदस्यगण, श्री देवेंद्र पमवानी, श्री गोविंद ज्ञानानी, श्री गोवर्धन मोटवानी एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री नीरज साहित्या, गोपाल कुकरेजा, ओमप्रकाश टिलवानी,सरदार महेंद्रसिंह, पुनीत टिलवानी, कमल खड्डर,विनोद रतनाणी, खेमचंद साहिबानी, आनंद ज्ञानानी, कृष् भमभानी, शैलेंद्र मोटवानी, शंकरलाल जाड़वानी, राजकुमार गंगवानी, रवि सुंदरानी आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment