दतिया ब्रेकिंग। सिविल लाइन टीआई सुनील बनोरिया का व्यापारियों ने किया सम्मान ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

दतिया। शहर के व्यापारियों ने थाना सिविल लाइन के टीआई सुनील बनोरिया को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। बड़ी संख्या में व्यापारी थाना परिसर पहुंचे और शाल, श्रीफल तथा फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर टीआई को बधाई दी और क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। व्यापारियों का कहना है कि टीआई सुनील बनोरिया हमेशा तत्परता से लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं। उनकी कार्यशैली से आमजन को न्याय और सुरक्षा की भावना मिली है। सम्मान समारोह में व्यापारी बल्लन गुप्ता, मोहन सुहाने, नितिन पांडे, अंकित अग्रवाल, संजय सिजरिया, द्वारका साहू, अनूप गोस्वामी, रामस्वरूप साहू सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों द्वारा किया गया यह सम्मान टीआई की कार्यकुशलता और जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक माना जा रहा है। सम्मान पाकर थाना सिविल लाइन में खुशी का माहौल रहा।

Comments