जिला पंचायत सीईओ तेम्रवाल ने किया RLPS स्कूल का निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई चिंता।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
प्रधान संपादक साहिल खान 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया। शहर के सीतासागर ताल क्षेत्र में संचालित रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल के नेतृत्व में एसडीएम संतोष तिवारी, तहसीलदार बीएम आर्य, नगर पालिका सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर व शिक्षा विभाग की टीम जांच में शामिल हुई। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्कूल भवन की जर्जर स्थिति और तलघर के ऊपर कक्षाओं के संचालन पर चिंता जताई। बताया गया कि बारिश के दिनों में सीतासागर ताल में पानी भरने से सैकड़ों छात्रों को रोजाना स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी होती है। वहीं स्कूल पर पूर्व से एक करोड़ रुपये की राशि बकाया है और नगर पालिका का भी 85 लाख रुपये का टैक्स बकाया चल रहा है। निरीक्षण में मजदूरों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार वेतन न मिलने की बात सामने आई। अभिभावकों ने शिकायत की कि कक्षाओं में न तो पंखे चल रहे हैं और न ही कूलर। सीईओ ने सभी संबंधित विभागों से शाम तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Comments