दतिया कलेक्टर ने 125 शिक्षकों का किया गया सम्मान।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

बृन्दाबन धाम में 125 शिक्षकों का किया गया सम्मान।
शिक्षक राष्ट्र की संस्कृति के माली होते हैं-कलेक्टर वानखड़े।

दतिया/संबाददाता मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ज़िला शाखा दतिया के तत्वावधान में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्यअथिति जिले के सम्मानीय लोकप्रिय कलेक्टर स्वपनिल वानखड़े रहे।उन्होंने जिले के लगभग 125 शिक्षकों का शॉल, श्रीफल,एवं सम्मानपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षक को सदैव सर्बोच्च स्थान प्राप्त रहा है।शिक्षक ही समाज का दर्पण है।जो नई पीढ़ी को शिक्षा ,संस्कार और मार्गदर्शन देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा यदि हम 1सौ बार असफल होते हैं तो निश्चत रूप से एक बार सफल होंगे।उन्होंने आगे कहा कि मेरे पूज्य पिताजी भी शिक्षक रहे हैं।राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है क्योंकि शिक्षक राष्ट्र की संस्कृति के माली होते हैं।बे जड़ों में संस्कार का खाद देते हैं और उन्हें सींच सींच कर महा प्राण शक्तियां बनाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करती है।यह बात आज उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कही।।उन्होंने कहा कि में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ जिला शाखा दतिया द्वारा किया गया।कार्य क्रम सुबह 10.30 बजे मा सरस्वती के पूजन से शुरू हुआ।आयोजन समिति एवं राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने अथिति सम्मान एवं एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व एवं शिक्षकों के सम्मान में उदबोधन दिया। मंचासीन अतिथियों में कार्यक्रम के मुख्यअथिति कलेक्टर श्री वानखड़े जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू एन मिश्रा,पी जी कॉलेज की प्राचार्या smt जयश्री त्रिवेदी,राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री अशोक शुक्ला, पी जी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्री राहुल साहेब,राजपत्रित अधिकारी संघ के संरक्षक श्री कमल कांत शर्मा रहे।इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 30 प्राचार्य,30 व्याख्याता,10 कॉलेज प्राध्यापक,20 महिला शिक्षक,एवं 35 सेवानिर्ब्रत शिक्षकों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन  पी जी कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ अरविंद यादव ने किया।कार्यक्रम में लगभग 3 सैकड़ा शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments