भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा की प्रभारी संघमित्रा ने कार्यशाला सीतापुर मंडल के ग्राम बुधेड़ा में संपन्न की बैठक।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
सीतापुर मंडल की कार्यशाला की शुरुआत मंडल महामंत्री श्री मनीष मोंटी मिश्रा ने की प्रभारी और मुख्य अतिथि मति संघमित्रा और मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप यादव और मंडल के सभी पदाधिकारियों ने भाजपा के परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ,डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी जी और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण किया .
इसके बाद मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव ,मडल महामंत्री ,उपाध्यक्ष , सभी बूथ के कार्यकर्ताओं ने संघमित्रा जी का स्वागत सम्मान किया.
इसके बाद मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव ने
सेवा पखवाड़ा पर संक्षेप जानकारी दी.उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित मंडल में सेवा कार्य होंगे.
इसके बाद सीतापुर मंडल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री मति संघमित्रा ने सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान,
एक पेड़ मां के नाम रक्तदान प्रदर्शनी मैराथन प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का सम्मेलन, कला, विज्ञान, साहित्य, अन्य किसी और क्षेत्र में योगदान ऐसे व्यक्तियों का सम्मान करना. युवा संवाद ऐसा सभी सामाजिक गतिविधियां प्रत्येक जिला पर होना निश्चित किया गया। अंत में मंडल उपाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment