KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया के नए आबकारी अधिकारी बद्रीलाल के मंदसौर स्थित यश नगर घर पर आज सुबह ईडी का छापा पड़ा। इंदौर व भोपाल की संयुक्त टीम ने सुबह 5 बजे दबिश दी और करीब 10 बजे लौटी। फिलहाल कार्रवाई को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। बद्रीलाल ने अभी 2 सितंबर को ही दतिया में पदभार ग्रहण किया था।
Comments
Post a Comment