दतिया को मिली 14 करोड़ 37 लाख की सीसी रोड की सौगात, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया शिलान्यास।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया। शहर को 14 करोड़ 37 लाख की लागत से बनने वाली सिविल लाइन से सेवड़ा चुंगी तक की नई सीसी रोड के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। इस कार्य का शिलान्यास रविवार दोपहर 12 बजे श्री पीतांबरा पीठ मंदिर के सामने आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ दतिया-भिंड सांसद संध्या राय भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, भाजपा नेत्री मीनाक्षी कटारे और दिलीप वाल्मीकि ने उद्बोधन दिया। वक्ताओं ने डॉ. मिश्रा के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए वर्तमान में विकास की धीमी गति के लिए स्थानीय विधायक को जिम्मेदार बताया।

कार्यक्रम में  योगेश सक्सेना, बृजेश यादव, जीतू कमरिया, बृजेश दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments