KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया। मंगलवार की शाम तेज बारिश के साथ कड़कती बिजली ने बड़ा हादसा टाल दिया। वन क्षेत्र दावलपीर शाह मजार के पास अचानक आकाशीय बिजली एक पेड़ पर गिर गई। तेज धमाके के साथ पेड़ चकनाचूर होकर बिखर गया और लकड़ियां दूर-दूर तक फैल गईं। हादसे के दौरान उर्स की तैयारियों को लेकर साफ-सफाई का कार्य चल रहा था। मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। अचानक घटी घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली गिरने का दृश्य इतना भयावह था कि लोग दहशत में आ गए और कई ने इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। गौरतलब है कि दो दिन बाद दावलपीर शाह पर उर्स का पर्व आयोजित होना है, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु तैयारियों में लगे हुए हैं। समय रहते किसी के हताहत न होने से राहत की सांस ली गई। स्थानीय लोग इस घटना को ईश्वर की कृपा मान रहे हैं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Comments
Post a Comment