KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
*गांधी एवं शास्त्री एक देश ऐसा चाहते थे जहां सभी धर्म और जाति के लोग भाईचारे से एक साथ रहे अशोक दांगी बगदा*
दतिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, अर्पित किए श्रद्धासुमन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के गांधी पार्क पर महात्मा गांधी की प्रतिमा ओर लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई! इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने किया।
कार्यक्रम संचालन नरेंद्र गुर्जर ने किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र भारती विधायक दतिया,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, उपस्थित रहे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गांधी,एवं शास्त्री के विचारों को याद किया उन्होंने कहा कि जिस शांति, अहिंसा,सद्भाव, सौहार्द और एकता के साथ बापू के बताए हुए मार्ग पर चलकर हमने आजादी पाई थी सही मायने में हम आज बापू के बताए मार्ग से भटके हुए हैं आज हम भूल चुके है कि न जाने कितनी कुर्बानी ओर बलिदान के बाद हमें आजादी मिली आज बांटने वाली ताकतों के हाथ में देश की हुकूमत है हम सत्य और अहिंसा की बात तो करते है पर उस पर चलते नहीं हैं जिस सादगी से बापू और शास्त्री जी ने महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी आज सेवा ने एक नया रूप लिया है इसी के साथ कहा कि आज के दिन हम संकल्प ले की हम बापू और शास्त्री के के मार्ग पर चलकर सादगी के साथ सद्भाव के साथ सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को मजबूत बनाएंगे! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री किसानों ओर जवानों के हितैषी लाल बहादुर शास्त्री हमेशा याद किए जाएंगे बापू ने देश को अग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया इसलिए विश्व भर में आज का दिन अहिंसा दिवस के रूप मनाया जाता है इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,दतिया विधायक राजेंद्र भारती विधायक,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला, ठाकुर दास वकील,बी एल केन,पंजाब सिंह यादव,सूर्य प्रताप सिंह परमार,सरनाम सिंह राजपूत,पंजाब सिंह यादव,सुरेश झा,स्वामी शरण कुशवाहा, पातीराम पाल,विष्णू सिंह गुर्जर डॉ राकेश खरे,रचना शेर सिंह,शम्भू गोस्वामी,महिपाल सिंह गुर्जर,अमन सिंह,रमा सिंह,रेखा अहिरवार,मोहन कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,गुड्डन कमरिया अनिल दांगी,संजू दांगी सिधवारी उमेश साहू,सुनील खटीक,उत्तम कुशवाहा,राजकुमार पटेल, राघवेंद्र जादौन,आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment