KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
करैरा रिपोर्टर आलोक चतुर्वेदी
थाना करैरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 713/25 में पत्नि की लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
दिनाँक 07.10.25 को फरियादी रूपेन्द्र यादव पुत्र बानसिंह यादव उम्र 25 साल नि0 ग्राम जरगवां ने रिपोर्ट की ,कि बहनोइ दीपक यादव पुत्र गिरनसिंह यादव उम्र 29 साल नि0 ग्राम ढंगा कालीपहाडी द्वारा फरियादी की बहिन राखी यादव को जान से मारने की नियत से लाठी डंडा से मारपीट कर दी है। रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध थाना करैरा पर अपराध क्रमाँक 713/25 धारा 109,115(2), बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना करैरा पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर से आरोपी दीपक यादव पुत्र गिरन सिंह यादव उम्र 29 साल नि0 ग्राम ढंगा कालीपहाडी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक विनोदसिह छावई ,उनि रामानंद पचौरी ,सउनि0 ब्रजराज यादव , प्रआर 391 मोहन सिह ,आर 900 विकाश भारद्वाज ,आर 137 कुलदीप वघेल।
Comments
Post a Comment