KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
संघ का शताब्दी वर्ष, नगर की सभी बस्तियों से एक साथ होगा आयोजन।
दतिया। विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दिनांक 2 अक्टूबर, दिन गुरुवार को नगर में विशाल पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिसे संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ एकत्रीकरण एवं पथ संचलन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
*दोपहर 2 बजे से होगा एकत्रीकरण*
संघ के दायित्वान स्वयंसेवकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी बस्तियों से एक साथ दोपहर 2:00 बजे से स्वयंसेवक निर्धारित स्थानों पर एकत्र होंगे। इसके लिए सात प्रमुख स्थान तय किए गए हैं—
1. रामजी वाटिका, गंज राजगढ़ मार्ग।
2. कान्हा गार्डन, ठंडी सड़क।
3. दुर्गेश्वरी मंदिर, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, झांसी रोड।
4. सरस्वती शिशु मंदिर, भरतगढ़।
5. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्क बुंदेलखंड हॉस्पिटल के पीछे।
6. सरस्वती विद्यालय बुंदेला कॉलोनी।
7. पूर्व केंद्रीय विद्यालय, राजघाट कॉलोनी
*सायं 4 बजे से भव्य संचलन*
सभी स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के पश्चात सायं 4:00 बजे से हरदौल स्टेडियम से एक विशाल पथ संचलन प्रारंभ होगा। संचलन का मार्ग इस प्रकार रहेगा—
हरदौल स्टेडियम → राजगढ़ चौराहा → गंज राजगढ़ मार्ग → मुडियन का कुआं → टाउन हॉल → किला चौक → दारुगर की पुलिया → तिगैलिया → और पुनः स्टेडियम पर समापन।
*भव्यता और अनुशासन की रहेगी झलक*
कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि इस पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवक शामिल होंगे, जिसमें पूर्ण अनुशासन और पारंपरिक परिधान के साथ संघ की झलक देखने को मिलेगी। विजयदशमी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में पथ संचलन ऐतिहासिक रूप लेगा। शताब्दी वर्ष होने के कारण इसकी भव्यता और भी अधिक देखने को मिलेगी।
Comments
Post a Comment