दतिया काली मां के विसर्जन से पहले बलि की परम्परा पूरी की।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया कटोरा तालाब पर होगा काली माई का विसर्जन
विसर्जन यात्रा के दौरान पालकी रुकने काली माई पर लगेगी बली l
दतिया। जय मां काली उत्सव समिति खटीक समाज द्वारा दूसरी बार भदोरिया की खिड़की रिंग रोड पर काली माता की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं दतिया शहर में तीसरी बार 11 फुट ऊँची काली माई की भव्य प्रतिमा का दरबार सजा है।

मां काली की महा आरती रात्रि 12 बजे संपन्न होगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। परंपरा के अनुसार विसर्जन यात्रा दशहरे के दिन दोपहर 3:10 बजे हाथों-हाथ निकलेगी। यात्रा भदोरिया की खिड़की रिंग रोड से भैरव मंदिर, तिगेलिया, टाउन हॉल, पटवा तिराहा, तलैया मोहल्ला और लाला का तालाब होते हुए कटोरा तालाब पहुंचेगी, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

विशेष परंपरा के तहत विसर्जन यात्रा के दौरान पालकी रुकने पर बली देने की परंपरा निभाई जाएगी।

Comments