राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी मे जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी उपस्थित रहे।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
शिवपुरी ब्यूरो सुनील नगेले 

 राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी मे जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी एवं अमन सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी की उपस्थिति में एकता दौड़ (Run For Unity) का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई व हरी झंड्डी दिखाकर एक रैली को रवाना किया। राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है यह दिन ‘भारत के लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है, सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता दिवस के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आज दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी मे जिला कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी एवं अमन सिंह राठौड़ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया । राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम मे कलेक्टर शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम मे आगे एकता दौड़ का आयोजन किया गया एवं कलेक्टर शिवपुरी व पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ (Run For Unity) मे शिवपुरी के जन प्रतिनिधि, पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी, एसएएफ बल, खिलाड़ी, स्कूली छात्र-छात्राऐं, NCC केडेट्स, NSS सदस्य, स्काउड गाईड्स, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शिवपुरी पुलिस द्वारा एकता रैली (Run For Unity) निकाली जो पुलिस परैड ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर एमएम चौराहा, पोलो ग्राउण्ड, रोटरी चौराहा, न्यायालय के सामने से पुलिस परैड ग्राउण्ड मे आकर समाप्त हुयी, एकता दौड़ (Run For Unity) के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

Comments