KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
20 मीटर दौड़ में राधावल्लभ मिश्रा डग डग दौड़ में अशोक श्रीवास्तव, पंजाब कुश्ती में मंगल सिंह रहे प्रथम,
*उड़ान पंखों से नहीं हौसलों से होती है इसलिए हर उम्र में खेलते कूदते रहो -डॉ आर पी गुप्ता*
खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड दतिया एवं विवेकानंद नेहरू युवा मंडल नवांकुर संस्था संयुक्त तत्वावधान सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजन खेलकूद प्रतियोगिता और स्वच्छता अभियान का आयोजन सिविल लाइन स्थित डाइट परिसर में किया गया जिसमें संस्था द्वारा 20 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें राधावल्लभ मिश्रा जी प्रथम रहे पूरन चंद शर्मा दूसरे स्थान पर रहे तीसरे स्थान पर अशोक श्रीवास्तव रहे जबकि डग डग दौड़ में अशोक श्रीवास्तव प्रथम मंगल सिंह परमार द्वितीय जबकि तीसरे डॉ आर पी गुप्ता स्थान पर रहे और पंजा कुश्ती में मंगल सिंह परमार प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरे स्थान पर राधावल्लभ मिश्रा रहे तीसरे स्थान पर अशोक श्रीवास्तव रहे सभी प्रतिभागियों को खेल विभाग द्वारा प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल पहनकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ आर पी गुप्ता जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील सिंह कुशवाह प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव ने की विशेष अतिथि के रूप में वीरान सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन हम बुजुर्गों के लिए संजीवनी का कार्य करते हैं और हम लोग समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हैं और हम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर पाते हैं निश्चित ही संस्था और संजय रावत बधाई के पात्र हैं जो पिछले 10 वर्षों से वृद्धजन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं जिससे वृद्ध को प्रोत्साहन मिलता है कार्यक्रम का सफल संचालन संजय रावत युवा समन्वयक खेल और युवा कल्याण विभाग ने किया इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान की चलाया गया और परिसर में सभी लोगों ने साफ सफाई की स्वच्छता का संदेश दिया इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव अनमोल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment