भाजपा देश ओर प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य कर रही हैं -अशोक दांगी बगदा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया कांग्रेस राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ,,बोट चोरी,,के विरोध मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया यह ,,बोट चोर गद्दी छोड़,,अभियान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में दतिया शहर के पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रामनगर कालोनी, वार्ड क्रमांक 32,34 में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने बताया कि यह अभियान कांग्रेस के राहुल गांधी के निर्णय के तहत आयोजित किया गया उन्होंने कहा कि इसमें नगर के बुद्धजीवी, शिक्षक एवं आम नागरिक शामिल हुए अशोक दांगी बगदा ने बताया कि इस हस्ताक्षर अभियान में देश से करोड़ों की संख्या में हस्ताक्षर शामिल होगे जिसे 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली स्थित चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर इस सरकार का सामना करेगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नही है बल्कि जनता का घोषणा-पत्र है कि अब भाजपा की तानाशाही और धोखेबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ! उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार आज देश ओर प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य कर रही हैं चुनाव में जनादेश को चुराकर सत्ता में बने रहना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है   
हस्ताक्षर अभियान के इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर दास वकील, नरेंद्र गुर्जर, ,प्रदीप सिंह,गुर्जर, रामकुमार मोंगिया, नीरज शर्मा, मुकेश आदिवासी, आशीष तिवारी, सूरज मोंगिया, रवि गुप्ता, सुरेश सिंह, कोसल शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Comments