बंदे मातरम के 150वें जयन्ती के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक आयोजन,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

 दतिया, 7 नवंबर - वंदे मातरम के 150वें जयन्ती के उपलक्ष्य में जिले भर में राष्ट्रगान का सामूहिक रूप से गायन किया गया। शासन के निर्देशानुसार यह आयोजन 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समारोह पूर्वक आयोजित किया जाने का निर्णय लिया गया है। आज जिला मुख्यालय पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेडे के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में भी सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जिले के ऐतिहासिक वीर सिंह पैलेस परिसर में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर कुशवाहा, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेडे, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा सहित जिले के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।इस अवसर पर दतिया कलेक्टर श्री वानखेडे ने कहा कि "वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम, एकता और सम्मान का प्रतीक है।" उन्होंने सभी नागरिकों से वर्षभर चलने वाले इस आयोजन में सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करने का आह्वान किया।इस अवसर पर सेवड़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि वंदे मातरम का गायन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह गीत हमें देश की स्वतंत्रता और एकता के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर कुशवाहा ने कहा कि वंदे मातरम का गायन करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह गीत हमें देश की सेवा और विकास के लिए प्रेरित करता है।

Comments