सरस्वती विद्या मंदिर उ. मा.विद्यालय बुन्देला नगर में मनी राष्ट्रगीत " वंदे मातरम "की 150वीं वर्षगांठ

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

सरस्वती विद्या मंदिर उ. मा.विद्यालय बुन्देला नगर में मनी राष्ट्रगीत " वंदे मातरम "की 150वीं वर्षगांठ

 दतिया आज दिनांक 07/11/2025 को सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंदेला नगर दतिया में वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर भैया/ बहिनों एवं आचार्य परिवार द्वारा सामूहिक राष्ट्रगीत गायन किया गया इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य श्री कपिल जी तांबे द्वारा भैया /बहिनों को संबोधित करते हुए, स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम गीत के महत्व पर प्रकाश डाला गया उन्होंने बताया सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत श्री बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा 7 नवंबर 1875 में एक स्थानीय पत्रिका में प्रकाशित कराया गया इसके बाद 1882 में आनंद मठ उपन्यास में यह गीत प्रकाशित हुआ उन्होंने बताया वंदे मातरम् गीत को गाते हुए क्रांतिकारी अपने देश पर बलिदान हो गए , वंदे मातरम गीत ने क्रांतिकारीयों में उत्साह देश भक्ति एवं जन जागरण का संचार किया जिसके परिणाम स्वरुप हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा

Comments