अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट -----अशोकनगर ने बक्षराज के शतक की बदौलत गुना को 88 रन से हराया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया- दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रावतपुरा कॉलेज ग्राउण्ड पर आयोजित अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन  गुना एवं अशोकनगर के मध्य मैच खेला गया. जिसमें अशोकनगर 88 रनों से  
जीत दर्ज की. 

उक्त जानकारी डी डी सी ए के सचिव संतोष लिटौरिया ने देते हुए बताया कि गुना के कप्तान संजय जाटव कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया अशोकनगर टीम के  ओपनर बल्लेबाज  बक्षराज  के शानदार शतक  कृष्णा रघुवंशी 54  देव ओझा के 27  रन की बदौलत 43  ओवर में सभी विकेट खोकर 225  रन बनाए .
 गुना के गेंदबाज  धर्मादित्य की घातक गेंदबाजी 5 विकेट एवं प्रशांत लोधा  ने 2  विकेट अपनी टीम के लिए हासिल किए . 
 
 
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुना की  पूरी टीम  137 रन बना कर आउट हो गई  गुना के बल्लेबाज यश मीना 34, अंकुश  नागर ने 22 ,अंकुश मीना   20 रन ही  अशोकनगर की गेंदबाजी का सामना कर सके.और गुना की पूरी टीम 88  रन पर 34.4  ओवर में आल  आउट हो गई l
  अशोकनगर की ओर से  आकाश वनजारा ,यश जैन ने  3-3विकेट   लेकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया l
आज के मैच के एम्पायर ग्वालियर के राघवेन्द्र सिंह एवं गौरव व स्कोरर सुनील राजपूत थे l

दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री घनश्याम सिंह जी ने आज सुबह  ग्राउण्ड पर पहुँच कर मैच प्रारंभ कराया एवं दोनों टीमों को शुभकामनाएं प्रदान की .
इस अवसर पर श्री  श्रीराम सेन पूर्व पार्षद,   सत्य नारायण शास्त्री,धर्मेन्द्र घनगोरिया, संतोष  सेन, राघवेन्द्र बुंदेला, महेश चांदवानी, संजय रावत, के पी यादव, प्रशांत खरे, अजय प्रताप सिंह, सुनील रायकवार ,स्नेहा राजा, ओम एवं अन्य खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे. 
कल दिनांक 11-11-25 को गुना  एवं  दतिया के मध्य  लीग का अंतिम मैच होगा।

Comments