KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया प्रतिवर्ष नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाए जाने वाले एनसीसी दिवस के अवसर पर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 दतिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 15 एमपी बटालियन के कर्नल डी.एस. बर्मा एवं एडम कर्नल संजीव सरीन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह सेंगर, प्राचार्य हाई स्कूल होलीपुरा तथा राघवेन्द्र सिंह सेंगर, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय दतिया रहे। विशिष्ट अतिथि मृदुल चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त आर्मी) और वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य रामेश्वर दीक्षित ने की, जबकि संचालन श्रीमती कविता समाधिया ने किया। एनसीसी अधिकारी केशव बर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एनसीसी के महत्व व उपयोगिता पर प्रकाश डाला और वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक छात्रों ने भाग लिया। साथ ही आईसीटी कैंप से लौटे छात्र खेमराज यादव को प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिवार द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Comments
Post a Comment