अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध खोडन कंजर डेरा पर 2105000/ रुपए की आबकारी ने जप्त की शराब।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध  खोडन कंजर डेरा पर आबकारी एवं पुलिस ने दी दबिश,दतिया में आबकारी एवं बड़ौनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,

दतिया।अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध खोडन कंजर डेरा पर दतिया आबकारी एवं बड़ौनी पुलिस ने दी दबिश,गुरुवार 6 नम्बर को अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता  संदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी  बी एल दांगी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  रामकुमार सूत्रकार के निर्देशन में व्रत प्रभारी केतन भाबर आबकारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में व्रत्त दतिया अ में दौराने दबिश अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध निम्न कार्यवाही की गई। अज्ञात खोडन कंजर डेरा मौके पर अंदर जमीन में गढ़े होने से 40 ड्रमों में 8 हजार किलो ग्राम गुड लहान अंदर जमीन में गढ़े होने से मौके पर ड्रमों,गुड लहान को नष्ट किया। अज्ञात खोडन कंजर डेरा पर अंदर जमीन में गढ़े होने से 10 ड्रम हाथ भट्टी मदिरा से भरे हुए एवं 10 ड्रम गुड लहान से भरे हुए निकाले न जा सके जिससे मदिरा ,गुड़लहान एवं सभी ड्रमों को मौके पर नष्ट किया गया। अज्ञात खोडन कंजर डेरा पर जमीन में अंदर गढ़े हुए 10 ड्रम हाथ भट्टी मदिरा से भरे हुए एवं 10 ड्रम गुड लहान से भरे हुए निकाले ना जा सके जिससे मौके पर ही ड्रमों ,मदिरा एवं गुड़लहान को नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1) F,  के तहत 3 प्रकरण दर्ज किए।कुल मौके पर नष्ट 4 हजार बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं मौके पर 12 हजार किलो गुड़लहान,8 ड्रम एवं 5 मदिरा मशीन नष्ट की मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)F  के अंतर्गत कुल 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।कुल जप्त,नष्ट मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 
 2105000/ रुपए है।सभी ड्रम, गुड़लहान एवं 4 हजार बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा मौके पर नष्ट की।उक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध खानवलकर ,आबकारी उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया , आबकारी आरक्षक संजय शर्मा ,विकास पाठक, लक्ष्मी- नारायण मांझी ,विकाश साहू ,महिला आबकारी आरक्षक सुश्री खुशबू रघुवंशी,सुश्री याशनिका यादव।पुलिस बल से एसडीओपी विनायक शुक्ला एवं बड़ोनी थाना प्रभारी दिलीप समाधिया एवं हमराह फ़ोर्स पुलिस लाइन बल ,वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा ।

Comments