जनपद सदस्य अमन सिंह यादव जनपद वार्ड क्रमांक 22 जुझारपुर किसानों की समस्याओं को लेकर सर्किट हाउस में की प्रेसवार्ता ।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए जनपद सदस्य अमन सिंह यादव प्रेसवार्ता में कहा कि में किसानो की समस्याओं को लेकर धीरपुरा से लेकर कलेक्टर कार्यालय दतिया तक किसान दंडवत यात्रा करूंगा।
अगर किसानों को नष्ट हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया तो कलेक्टर कार्यालय पर किसानों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला तब तक किसानों के साथ भूख हड़ताल पर करूंगा।
प्रेस वार्ताओं में रेस्ट हाउस पर अमन सिंह यादव के साथ सरपंच विष्णु गुर्जर,नरेंद्र गुर्जर,पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप गुर्जर,पूर्व सरपंच महिपाल सिंह गुर्जर,आशीष तिवारी,सुनील सिंह,संतोष पाल आदि मौजूद थे

Comments
Post a Comment