थाना देहात पुलिस के व्दारा मो.सा. चोरी के अपराध क्र. 267 / 25 मे आरोपी को पकडकर उसके कब्जे से मोटर सायकिल बरामद की गयी।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
फरियादी सुखवीर सिंह पुत्र छोटू सिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी ग्राम पाडौदा थाना तेदुआ हाल निवास गणेश कालौनी फतेपुर शिवपुरी ने दिनाक 10.07.25 को अपनी मोटर साइकल क्रमाक एमपी 33 एमएन 5337 हीरो स्प्लेंडर प्लस को काली माता मंदिर से किसी अज्ञात चोर के व्दारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर से थाना देहात पर अपराध क्र. 267 / 25 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
थाना देहात द्वारा मुखबिर की सूचना पर से आज दिनांक 11.11.25 को टीम बनाकर भेजी गई जिसमें कार्यवाही के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुक्तिधाम रोड पुरानी शिवपुरी में मो.सा. पर एक व्यक्ति मुखबिर के बताये अनुसार हुलिये का बैठा दिखा जिसे मौके पर पहुँचकर मो.सा. के संबंध में कागजात चाहे गये तो न होना बताया जिससे मो.सा. के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके व्दारा उक्त मो.सा. को काली माता मंदिर से चोरी करना बताया अपराध सदर में चोरी गई मो.सा. की आवश्यकता होने से मौके पर आरोपी को पकड कर लिखापढी कर मो.सा. को जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका- निरी. जितेन्द्र सिंह मावई, प्रआर. देवेन्द्र सैन, प्रआर केशव राजावत, आर, अरूण, आर, देशराज, नाहर सिंह, आर. सचेन्द्र, आर मिथुन थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

Comments
Post a Comment