KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पहले सेमीफाइनल में ग्वालियर संभाग ने श्रेयस रावत की घातक गेंदबाजी की बदौलत जबलपुर को 34 रनों से हराया दूसरे सेमीफाइनल में इंदौर ने सागर को हराया
फाइनल मुकाबला ग्वालियर और इंदौर के बीच आज
69 भी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबला पहला मुकाबला स्टेडियम ग्राउंड पर ग्वालियर संभाग और जबलपुर संभाग के मध्य खेला गया जिसमें ग्वालियर संभाग के के कप्तान श्रेयस रावत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 96 रन बनाए जिसमें सुनील रायकवार ने 15 रन सत्यम ने 13 बनाए जबलपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम ने तीन विकेट और अक्षय ने दो विकेट लिए जवाब में खेलते हुए जबलपुर 62 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सक्षम बड़वानी 31 रन बनाए थे ग्वालियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रेया रावत ने तीन ओवर में 8 रन देकर चार विकेट लिए सुनील गौरव और लक्ष्य ने 2-2 विकेट लिए दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रावतपुरा कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया जिसमें इंदौर में सागर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया पहले खेलते हुए सागर 117 रन बनाए जवाब में इंदौर की टीम ने अंतिम ओवर में यह मुकाबला 118 बनाकर जीत लिया मैच की अंपायर निलेश शहर डॉल प्रवीण खांडेकर आशीष भाव थे स्कोरर सत्यनारायण शास्त्री और संतोष अहिरवार थे
कल तीसरे स्थान के लिए स्टेडियम पर सागर और जबलपुर के मध्य मैच खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला रावतपुरा कॉलेज पर ग्वालियर संभाग और इंदौर संभाग के बीच खेला जाएगा
इस अवसर पर जिला कीड़ा अधिकारी सुनील शर्मा ग्वालियर संभाग के कोच सुरजीत अहिरवार मैनेजर अभी श्रीवास्तव ग्राउंड प्रभारी प्रताप भानु पचौरी मनीराम अहिरवार पी डी रायकवार संजय रावत खेल विभाग अखिल त्रिपाठी अनवर अली यशवंत भदसेन
मोतीज अली गंगाराम बघेल विशाल नाहर संदीप शर्मा जितेंद्र साहू कपिल भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment