KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया कलेक्टर मेरी जानकारी में आया है कि एक बी.एल.ओ. द्वारा आत्महत्या की गई है। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
बी.एल.ओ. को दिए जाने वाले कार्य शासन के निर्धारित दायरे में एवं नियमानुसार दिए जाते हैं। निर्वाचन संबंधी दायित्व नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं और इसके लिए पृथक भत्ता भी प्रावधानित है।
मैं सभी बी.एल.ओ. साथियों से अपील करता हूँ कि यदि कोई कार्य के दौरान स्वास्थ्यगत समस्या से पीड़ित है, या परिवार में गंभीर बीमारी अथवा विशेष परिस्थिति है, तो वह तुरंत सूचित करें। ऐसे मामलों में कार्य का विकल्प उपलब्ध कराया जाता है।
शासन के दायित्वों का निर्वहन हम सभी का कर्तव्य है। फिर भी यदि किसी को किसी भी प्रकार की कठिनाई अनुभव हो रही हो, तो वे सीधे मुझसे मिलें।
Comments
Post a Comment