दतिया में माँ पीताम्बरा मंदिर पर देव दिवाली का भव्य उत्सव दीपों की रौशनी से जगमगाया सरोवर।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

दतिया कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली के पावन अवसर पर पूरे देश में जहां मंदिरों और घाटों पर दीपों की जगमगाहट देखने को मिल रही है वहीं मध्य प्रदेश के दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध मां पीताम्बरा मंदिर में भी देव दिवाली का भव्य आयोजन किया गया
सैकड़ों-हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर दराज़ इलाकों से दतिया पहुंचे और मां पीताम्बरा मंदिर में स्थित बगलामुखी माता के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। मंदिर प्रांगण को हजारों दीपों से सजाया गया जिसके चलते पूरा परिसर प्रकाश की अद्भुत छटा बिखेरता नजर आया
साथ ही मंदिर के पास स्थित सरोवर में भी दीपदान का विशेष आयोजन हुआ। जैसे ही श्रद्धालुओं ने दीपों को जलाकर जल में प्रवाहित किया पूरा सरोवर दिव्य प्रकाश से चमक उठा। 
भक्तों का मानना है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान और दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

Comments