KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के साथ स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होने वाली वॉकथोन को हरी झंडी दिखाकर भाग लिया गया। वॉकथॉन का समापन पुरानी कलेक्ट्रेट में हुआ।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव द्वारा कलेक्टर श्री वानखडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक को देखा।
वॉकथॉन के दौरान सैकड़ो की संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं व आमजन शामिल रहे।
Comments
Post a Comment