दतिया प्रशासन की कार्यवाही से नाराज़ सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल, बड़ी सब्जी मंडी रही बंद,।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया। बड़ी सब्जी मंडी में प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी मुहिम के खिलाफ आज थोक एवं फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने मंडी बंद रखी और हड़ताल की।
प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही थी कि सभी विक्रेता नवनिर्मित सब्जी मंडी के अंदर ही अपना व्यापार करें। पूर्व में प्रशासन ने दीपावली तक का समय देते हुए लाइसेंस एवं अन्य औपचारिकताएँ पूरी करने के निर्देश दिए थे, जिस पर मंडी प्रबंधन ने सहमति भी जताई थी।

हालांकि, निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कई विक्रेता सड़क पर ही सब्जी विक्रय करते रहे। दो दिन पूर्व नगर पालिका द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से सब्जी व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इसके विरोध में आज सभी विक्रेताओं ने मंडी बंद रखी और प्रशासन की कार्यशैली पर नाराज़गी जताई।  प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा उन्हें किसी प्रकार का सब्जी मंडी बंद या हड़ताल का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Comments