KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
युवा गहोई सेना ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।
वीरागना महा रानी लक्ष्मीबाई अद्भुत शौर्य की प्रतीक थीं - अभय
युवा गहोई सेना दतिया के तत्वावधान मे दतिया के नगर पालिका परिसर मे युवा गहोई सेना के संस्थापक व युवा समाजसेवी अभय गुप्ता नेताजी के नेतृत्व में झांसी की महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि उप स्वच्छता निरीक्षक नीति श्रीवास्तव रही तथा सभी ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। एवं महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य मे गहोई सेना द्वारा सफाई महिला कर्मियों का शाल श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, महिमा सिंह, ललित, महेश गुप्ता,अमित कुदरिया गणमान्य नागरिक व गहोई सैनिक आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment