KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। विशेष पुनरीक्षण (एस.ए.आर.) अभियान के अंतर्गत भाग संख्या 143 के बीएलओ शैलेंद्र खरे द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना पत्रक पहुँचाना सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रह सके।
शैलेंद्र खरे लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं तथा लोगों को अपने नाम, पते और अन्य विवरण सही-सही भरने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।
यह अभियान पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Comments
Post a Comment