KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। बस स्टैंड से लगे सीता सागर बायपास पर शनिवार शाम भारी जाम की स्थिति बन गई। आज 22 नवंबर 2025 को शादी–विवाह समारोह अधिक होने के कारण विभिन्न वाटिकाओं में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोग सड़क के किनारों पर वाहन खड़े कर रहे थे। इससे बायपास पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी सपना शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और तत्काल कार्रवाई करते हुए जाम को खुलवाया। उनकी तत्परता के बाद मार्ग फिर से सुचारू हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाह सीजन में पार्किंग की कमी और अव्यवस्थित वाहन खड़े होने से इस क्षेत्र में अक्सर जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।
Comments
Post a Comment