बालिकाओं की सुरक्षा व उन पर होने बाले अपराधों पर रोक लगाने के लिये छात्र छात्राओं को जागरुक करना बहुत जरूरी।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्रधान संपादक साहिल खान
बालिकाओं की सुरक्षा व उन पर होने बाले अपराधों पर रोक लगाने के लिये पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में छात्र छात्राओं को जागरुक किया।
विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा शाखा) पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशो के पालन में गुम बालक, बालिकाओ की दस्तयावी एंव विद्यालयों में दिनांक 01.01.25 से 30.11.25 तक जागरूकता हेतु "मुस्कान विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज दिनांक 20-11-25 को श्री अमन सिंह राठौड़ पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी द्वारा उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमांक-1 शिवपुरी में "आपॅरेशन मुस्कान" विशेष जागरूकता अभियान के तहत छात्र/छात्राओं को अश्लीलता के दुष्पपरिणाम गुडटच, बेडटच के संबंध में "कोमल" (शोर्ट कार्टून फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई तथा पॉक्सो एक्ट, सायवर अपराध जिसमें अश्लील चित्रण, वीडियो, फोटो के द्वारा ब्लेकमेलिंग, बाल / बंधुआ मजदूरी के संबंध में शोर्ट मूवी के माध्यम से छात्र/छात्राओ को जागरूक किया गया। आयोजन में 175 छात्र/छात्राए उपस्थित हुए। आयोजन के दौरान छात्र, छात्राओ द्वारा अभियान के विषय से संबंधित पूछे गये प्रश्नों के पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समाधानकारक उत्तर देकर छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया।
Comments
Post a Comment