दतिया पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

 KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया  पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया

पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए,

शनिवार को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया पहुंचे जहां पर उन्होंने माई कृपा निवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इसके पश्चात पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की इसके पश्चात पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने नगर के वार्ड क्रमांक 36 में लागत राशि 26 लाख 66 हजार और 34 में 61 लाख 81 हजार के बिजली विभाग के द्वारा आयोजित विद्युतीकरण कार्य के कामों का लाइट का बटन दबाकर शुभारंभ किया पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश के अंतिम छोर के गांव वार्ड का विकास कर रही है उसी के अंतर्गत आज आपकी वार्डो में विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया है आपको चिंता करने की जरूरत नहीं आपके साथ प्रदेश और केंद्र की सरकार के साथ आपका नरोत्तम आपके साथ खड़ा है आज से आपके घरों में सुचारू रूप से बिजली पहुंचेगी इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा भाजपा महामंत्री अतुल भूरे चौधरी धीरू डांगी गिन्नी राजा विपिन गोस्वामी रामदास झस्या गोविंद ज्ञानानी योगेश सक्सैना पुनीत टिलवानी हरिराम पाल कुलदीप यादव जीतू कमरिया विनय यादव सतीश यादव महेश गुलवानी प्रवीण पाठक पार्षद कुंदन प्रजापति पार्षद मानसिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments