KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया में पुरानी रंजिश में युवक की आंखों में मिर्ची झोंककर कुल्हाड़ी से हत्या तीन आरोपी नामजद मौके से फरार,
दतिया मेँ पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर की है जहां 40 वर्षीय सददर मोगिया पर आरोपियों ने पहले आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सददर मोगिया पर यह हमला अचानक किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
इस हत्या कांड में जिज्जी मोगिया त्रिपाल और अब्दुल को नामजद आरोपी बनाया गया है
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए
सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आस-पास के इलाकों में दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Comments
Post a Comment