उदगुवा मंडल क्षेत्र के बूथ केन्द्रो की बैठके हुई संपन्न।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

सक्रियता ही कार्यकर्ता की पहचान होती है-अतुल भूरे चौधरी उदगुवा मंडल क्षेत्र के बूथ केन्द्रो की बैठके हुई संपन्न,
 
दतिया विधानसभा क्षेत्र के उदगुवा मंडल के बूथ केन्द्रो पर बैठकों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री (SIR) दतिया विधानसभा प्रभारी अतुल भूरे चौधरी मौजूद रहे बैठकों की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल के द्वारा की गई बैठकों का संचालन भाजपा महामंत्री बलवीर सिंह चौहान के द्वारा किया गया बैठकों में उपस्थित बूथ समिति के पदाधिकारीओ को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अतुल भूरे चौधरी ने कहा सक्रियता ही कार्यकर्ता की पहचान होती है इस लिए बूथ समिति के सभी पदाधिकारी घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं के फार्म भरवाए जो कार्यकर्ता सक्रियता से मेहनत करता है उसका नाम पार्टी हमेशा आगे रखती है आज आप अगर अपने बूथ केंद्र पर संपर्क कर मतदाताओं के फॉर्म भरवाएंगे तो आगे चलकर इसका लाभ आपको और पार्टी को भी मिलेगा ग्राम में जनसंपर्क करें माता बहने बुजुर्गों और युवाओं से चर्चा करें उनको जानकारी देकर उनके फार्म भरवाए आपकी कुछ दिन की मेहनत आप को मजबूत बनाएगी और पार्टी भी आगे मजबूत होगी गांव में निवासरथ युवाओं से निरंतर संपर्क में रहे और उनको अपनी पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराकर पार्टी से जोड़ने का काम करें और चिंता करें कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना जाये मतदाता बनने से मंडल उपाध्यक्ष दीपक शर्मा सुरेंद्र सिंह चंदेल कमलेश चौबे कपिल पांडे शिवाजी राजा शिवलाल साहू जितेंद्र कुशवाहा प्रकाश पाल नेपाल सिंह तोमर राजा साव परमार गोलू शर्मा पानमेश्वरी दास कुशवाहा अनिल साहू लोकपाल राजा सहित मंडल के बूथ पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी बैठकों में मौजूद रहे।

Comments