KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में मध्य प्रदेश में दतिया जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिए कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े जी को स्मृति चिंह एवं प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
दतिया-दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े जी के उत्कृष्ट नेतृत्व,जनहित के प्रति समर्पण एवं कुशल कार्यप्रणाली से सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण में मध्यप्रदेश में दतिया जिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिले के पत्रकारों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े जी से मुलाकात की एवं कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े जी को प्रशस्ति पत्र एवं मां पीताम्बरा माई की तस्वीर स्मृति चिन्ह भेंट कर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत सम्मान किया एवं श्री सीताराम विवाह के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर श्री अशोक श्रीवास्तव सह संपादक दैनिक भद्रावती टाइम्स,श्री सतीश सहारे जिला ब्यूरो दैनिक समय जगत,श्री चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार,श्री शैलेंद्र सिंह बुंदेला जिला ब्यूरो दैनिक श्रम साधना एवं दतिया अंगार न्यूज,श्री चेतन सुखानी खबर आज तक,श्री दीपक श्रीवास्तव खबर आजतक शामिल हैं।
Comments
Post a Comment