गौरव मय तरीके से किया जायेगा एकता पद यात्रा का आयोजन सांसद - श्रीमती राय सांसद ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

दतिया गौरव मय तरीके से किया जायेगा एकता पद यात्रा का आयोजन सांसद - श्रीमती राय सांसद की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का सफल आयोजन सम्पन्न,

दतिया सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश की समस्त लोकसभाओं में एकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में दतिया जिले में 20 नवम्बर को भाण्ड़ेर में एवं 21 नवम्बर को दतिया नगर में पदयात्रा का आयोजन सांसद श्रीमती संध्या राय की उपस्थिति में किया जायेगा। उक्त आयोजन के संबंध में मंगलवार को भिण्ड़ दतिया सांसद श्रीमती संध्या की अध्यक्षता में ब्लू स्टार होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधोलिया, अतुल भूरे चौधरी,पुनीत टिलवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रेसवार्ता के दौरान सांसद श्रीमती राय द्वारा जिले के पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमारे लिए आदर्श है। उन्होंने 543 रियासतों को एक कर भारत देश की एकता और अखण्ड़ता सुनिश्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को आदर्श के रूप में याद करते हुए एकता यात्रा का आयोजन हो रहा है।उन्होंने बताया कि भाण्ड़ेर में यात्रा 20 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से शासकीय इंटर कॉलेज से तहसील होते हुए पटेल चौक पर समाप्त होगी। इसी प्रकार 21 नवम्बर को दतिया में यात्रा प्रातः 9 बजे स्टेड़ियम से प्रारंभ होकर राजगढ़ चौराहा, गांधी रोड़, तिगैलिया, टाऊनहॉल होते हुए किला चौक पर समाप्त होगी।

Comments