विधायक ने किया मां कुंजावती मैरिज गार्डन का उद्घाटन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने इंदरगढ़ के समीप स्थित खड़ौआ  ग्राम में मां कुंजावती मैरिज गार्डन का  बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल इंदरगढ़ के मंडल अध्यक्ष राम लखन सिंह गुर्जर द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश दांतरे एवं पार्टी कार्यकर्ता प्रतिपाल सिंह यादव, राकेश खटीक, कालीचरण दुबे, भाजपा ग्रामीण मंडल इंदरगढ़ के अध्यक्ष प्रवीण गौर, राजेंद्र सिंह चौहान, पहलवान सिंह कुशवाहा, हरनारायण सेन, जोगिंदर सिंह जाट के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।


 इस अवसर पर मैरिज गार्डन संचालक शिशुपाल सिंह चौहान द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया एवं यहां उनके द्वारा सहभोज का आयोजन भी किया गया जिसमें विधायक श्री अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों के साथ सहभोज में भाग लेकर भोजन किया ।

Comments