नगर पालिका की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई जारी

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

दतिया नगर पालिका की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई जारी टाउन हॉल और सब्जी मंडी क्षेत्र में नगर पालिका ने आज फिर की सख्त कार्रवाई। सड़क पर ठेला व डलिया लगाकर फल-सब्जी बेचने वालों को चेतावनी देकर हटाया गया। स्वच्छता निरीक्षक अनुपम पाठक नगर पालिका आमला टीम के साथ मौके पर पहुंचे — जहाँ दोबारा अतिक्रमण करने वाले विक्रेताओं को हटाया गया और स्थान की सफाई कराई गई। इससे पहले हाथी खाना मंडी में भी सड़क पर बैठे सब्जी विक्रेताओं को मंडी के अंदर व्यवस्थित रूप से बैठाया गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे के निर्देश पर नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त अतिक्रमण विरोधी मुहिम लगातार जारी है। लक्ष्य — शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त व सब्जी मंडी को व्यवस्थित बनाना।

Comments