आबकारी व्रत्त दतिया ' ब ' में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध की गई कार्रवाई

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर  चेतन दास सुखानी

दतिया आबकारी व्रत्त दतिया ' ब ' में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध की गई कार्रवाई आज दिनांक 05/11/2025 को पवित्र नगरी दतिया में अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर महोदय दतिया श्री स्वप्निल वानखेडे एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता श्री संदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी दतिया श्री बी एल दांगी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रामकुमार सूत्रकार के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में व्रत्त दतिया ब में गश्त के दौरान अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध निम्न कार्यवाही की गई। (1) मीना पत्नी कश्मीर कंजर उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी सेरसा कंजर डेरा । (2) अनीता पत्नी जयेंद्र कंजर उम्र लगभग 58 वर्ष निवासी सेरसा कंजर डेरा। मौके पर दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल जप्त मदिरा 46 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)A एवं 49(क)के अंतर्गत कुल 01 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए । कुल जप्त मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 9200/ रुपए है। उक्त कार्यवाही आबकारी आरक्षक श्री विकास पाठक,श्री लक्ष्मी नारायण मांझी एवं महिला आरक्षक सुश्री यासनिका यादव ,सुश्री खुशबू रघुवंशी एवं वाहन चालक का सराहनीय योगदान रहा।

Comments