KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी रामलाल गौतम
दतिया 14 नवम्बर 2025/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार पूरे मध्य प्रदेश में विधिक जागरूकता बढ़ानें, विधिक सेवा योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों तक न्याय की सहज पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 9 से 14 नवंबर 2025 तक विधिक सेवा सप्ताह (न्यायोत्सव) का आयोजन किया गया।
आज 14 नवम्बर शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विधिक सेवा सप्ताह के अंतिम दिन जस्टिस फॉर एवरी चाइल्ड एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली पुलिस लाईन ग्राण्ड़ से प्रारंभ होकर स्टेड़ियम पहुंची। इस अवसर पर विधिक सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित अन्य कार्यक्रमों जैसे मैराथन दौड़, नुक्कड़ नाटकों, चित्रकला, क्विज, निबंध प्रतियोगिताओं और जागरूकता शिविरों का भी जिक्र किया गया।
रैली के दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री अशोक गुप्ता, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, जिला न्यायाधीश श्री सुदीप कुमार श्रीवास्तव, श्री राजेश भंडारी, श्री उत्सव चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सतीश वसुनिया, न्यायाधीश श्री विजिताषव पुष्कर, श्री देवेश मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री निधि पिंटो, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती विभूति तिवारी सहित विभिन्न वर्गों के लोग, छात्र तथा प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
यह कार्यक्रम न्याय की अलख जगाने, कानूनी सहायता को आम जनमानस तक पहुंचाने, और विधिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था, जिससे सभी वर्गों को न्याय मिलने में सहायता मिलेगी और कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
Comments
Post a Comment