KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
शिवपुरी, 12 नवंबर 2025/ जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को शिवपुरी नगर स्थित अनाज मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंडी व्यवस्थित रूप से संचालन हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मंत्री श्री तोमर ने कहा कि अनाज मंडी जिले के किसानों की प्रमुख आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है, अतः यहाँ स्वच्छता, सुरक्षा, तौल व्यवस्था और संग्रहण की सुविधाएं सुदृढ़ होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से मंडी परिसर में प्रकाश व्यवस्था एवं निकासी व्यवस्था को तत्काल सुधारने और व्यापारियों एवं किसानों को निर्बाध सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment