KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया सिंधी समाज ने किया अमित बघेल का पुतला दहन, एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग
रायपुर के सीएसके नेता अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के पूज्य झूलेलाल भगवान एवं समाज विशेष के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आज दतिया में सिंधी समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
आक्रोशित समाज के सदस्यों ने पहले रैली निकालकर किला चौक पहुँचे, जहाँ अमित बघेल का पुतला दहन किया गया। इससे पहले पुतले की लात-घूंसे से जोरदार पिटाई भी की गई। बाद में पुतले और अमित बघेल के चित्रों को पेट्रोल डालकर आग के हवाले किया गया।
सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक प्रतीकों और देवताओं के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि अमित बघेल पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।
सामाजिक प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
Comments
Post a Comment