KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा ने किया जिला आषधि भण्डार गृह का निरीक्षण
खामियों को दूर करने के दिए निर्देश, वरिष्ठ कार्यालय को भी लिखा पत्र
दतिया डॉ. बी.के. वर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया ने बुधवार 26 नवम्बर, 2025 को जिला औषधि भण्डार गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाओं की गुणवत्ता, वैद्यता, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था की स्थिति की जांच की। इतना ही नहीं औषधि एवं सामग्री भण्डारण में आपदा प्रबंधन, फायर सेफ्टी तथा सीसीटीव्ही व्यवस्था सहित ऑनलाईन-ऑफलाइन दवाओं के आदान-प्रदान व्यवस्था को देखा।
इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने औषधि भण्डार प्रभारी को निर्देश दिए कि ऐसी दवाऐं जो नारकोटिक्स नियमों के अधीन आती हैं उन्हें डबल लॉक में भंडारित कर रखें। औषधियों को उचित रूप से रैक्स पर बिन कार्ड्स एवं लेबल्स लगाकर संधारित करें। नियमित रूप से रोडेंट एवं पेस्ट कण्ट्रोल कर रिकॉर्ड संधारण करें। इस बात का खास ख्याल रखें कि सीसीटीव्ही कैमरे व अग्निशामक यंत्र औषधि भण्डार गृह के जरूरी हिस्सों में स्थापित हों।
उन्होंने कहा कि औषधियों की आवश्यकता एवं उपयोग के आधार पर निम्न स्टॉक व पुनः ऑर्डर की जाने वाली औषधियों का निर्धारण कर सूची को भण्डार गृह में सुरक्षित रखें। तापमान संवेदनशील औषधियों को संधारित करते समय उचित कोल्ड चैन व्यवस्था एवं कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था बनाये रखें। तापमान मापने के लिए क्रियाशील थर्मामीटर एवं डेली तापमान लॉग बुक संधारित करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही औषधियों का वितरण First Expiry-First Out (FEFO) पद्धति द्वारा ही वितरित करें एवं फिजिकल स्टॉक और ऑनलाइन स्टॉक का बैच नंबर का मिलान उपरांत ही वितरण करना सुनिश्चित करें। इतना ही नहीं औषधि भण्डार गृह में एक्सपायरी कॉर्नर, नियर एक्सपायरी कॉर्नर एवं एनएसक्यू कॉर्नर बनाकर उचित लेबलिंग करें। इसके साथ ही औषधि भण्डार गृह में LASA (Look Alike एवं Sound Alike) औषधियों को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।
उन्होंने कहा कि नवम्बर माह-2025 में कॉमन रिव्यु मिशन द्वारा चिन्हित जिलों में चिन्हित दतिया जिले का औषधि भण्डार गृह भी था। जिसका राज्य स्तर से आए निरीक्षण दल ने पूर्व में अवलोकन किया था। इसमें कई खामियां पाई गई थी। संबंधित खामियों का आपने पूरा कर लिया है, यह प्रसन्नता की बात है। राज्य स्तर से प्रभावित व्यवस्थाओं के लिए हमने पत्र जारी कर दिया है, जल्द ही उक्त अव्यवस्थाऐं भी समाप्त हो जाएगी।
खामियों को दूर करने के दिए निर्देश, वरिष्ठ कार्यालय को भी लिखा पत्र
दतिया, 27 सितम्बर, 2025।
डॉ. बी.के. वर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया ने बुधवार 26 नवम्बर, 2025 को जिला औषधि भण्डार गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाओं की गुणवत्ता, वैद्यता, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था की स्थिति की जांच की। इतना ही नहीं औषधि एवं सामग्री भण्डारण में आपदा प्रबंधन, फायर सेफ्टी तथा सीसीटीव्ही व्यवस्था सहित ऑनलाईन-ऑफलाइन दवाओं के आदान-प्रदान व्यवस्था को देखा।
इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने औषधि भण्डार प्रभारी को निर्देश दिए कि ऐसी दवाऐं जो नारकोटिक्स नियमों के अधीन आती हैं उन्हें डबल लॉक में भंडारित कर रखें। औषधियों को उचित रूप से रैक्स पर बिन कार्ड्स एवं लेबल्स लगाकर संधारित करें। नियमित रूप से रोडेंट एवं पेस्ट कण्ट्रोल कर रिकॉर्ड संधारण करें। इस बात का खास ख्याल रखें कि सीसीटीव्ही कैमरे व अग्निशामक यंत्र औषधि भण्डार गृह के जरूरी हिस्सों में स्थापित हों।
उन्होंने कहा कि औषधियों की आवश्यकता एवं उपयोग के आधार पर निम्न स्टॉक व पुनः ऑर्डर की जाने वाली औषधियों का निर्धारण कर सूची को भण्डार गृह में सुरक्षित रखें। तापमान संवेदनशील औषधियों को संधारित करते समय उचित कोल्ड चैन व्यवस्था एवं कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था बनाये रखें। तापमान मापने के लिए क्रियाशील थर्मामीटर एवं डेली तापमान लॉग बुक संधारित करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही औषधियों का वितरण First Expiry-First Out (FEFO) पद्धति द्वारा ही वितरित करें एवं फिजिकल स्टॉक और ऑनलाइन स्टॉक का बैच नंबर का मिलान उपरांत ही वितरण करना सुनिश्चित करें। इतना ही नहीं औषधि भण्डार गृह में एक्सपायरी कॉर्नर, नियर एक्सपायरी कॉर्नर एवं एनएसक्यू कॉर्नर बनाकर उचित लेबलिंग करें। इसके साथ ही औषधि भण्डार गृह में LASA (Look Alike एवं Sound Alike) औषधियों को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।
उन्होंने कहा कि नवम्बर माह-2025 में कॉमन रिव्यु मिशन द्वारा चिन्हित जिलों में चिन्हित दतिया जिले का औषधि भण्डार गृह भी था। जिसका राज्य स्तर से आए निरीक्षण दल ने पूर्व में अवलोकन किया था। इसमें कई खामियां पाई गई थी। संबंधित खामियों का आपने पूरा कर लिया है, यह प्रसन्नता की बात है। राज्य स्तर से प्रभावित व्यवस्थाओं के लिए हमने पत्र जारी कर दिया है, जल्द ही उक्त अव्यवस्थाऐं भी समाप्त हो जाएगी।

Comments
Post a Comment