मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया दतिया महोत्सव मेला का भव्य शुभारंभ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम 

दतिया मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया दतिया महोत्सव मेला का भव्य शुभारंभ 

पूर्व गृहमंत्री का दतिया आगमन पर माई कृपा निवास पर हुआ भव्य स्वागत * दतिया में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार की दोपहर 1:00 दतिया भांडेर रोड स्थित न्यू जेल ग्राउंड पर दतिया महोत्सव मेला का भव्य शुभारंम किया। दतिया महोत्सव मेले में पहुंचे मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा द्वारा सर्वप्रथम मेले के प्रवेश द्वार पर विधिवत फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया मेले में लगाई गई दुकानों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का मेला संचालकों नीरज तोमर,पंकज श्रीवास्तव द्वारा फूल माला से मुख्य अतिथि डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा एवं अन्य मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण डॉ रामजी खरे एड जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी,जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सेना,गिन्नी राजा,विपिन गोस्वामी,अनिल भार्गव नगर मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी सहित अन्य भाजपा नेता गण मौजूद रहे । पूर्व गृहमंत्री ड़ा मिश्रा ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों के साथ सहभोज किया. दतिया महोत्सव मेले में सैलानियों की सुविधा के लिए झूले घर गृहस्थी का सामान खाने पीने के व्यंजन सौन्दर्य प्रसाधन की दुकान स्टॉल आदि लगाए गए हैं । इसके पूर्व मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के दतिया आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाईन माई कृपा निवास पर जोरदार स्वागत किया बिहार चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा,भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी,गिन्नी राजा,विपिन गोस्वामी,पुनीत टिलवानी,योगेश सक्सैना,गोविंद ज्ञानानी,बृजेश यादव,धीरू दांगी, जीतू कमरिया,हरिराम पाल, कुलदीप यादव,दिलीप बाल्मीक, श्रीमती संघमित्रा अहिरवार, प्रवीण पाठक,पुष्पेंद्र रावत,महेश गुलवानी,श्रीमती कुमकुम रावत, मीनाक्षी कटारे,अमित महाजन, किरण गुप्ता सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत.

Comments