KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी, रामलाल गौतम
दतिया। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दतिया संतोष तिवारी की अध्यक्षता में दतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) दतिया में सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान श्री तिवारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत चल रहे मतदाता सूची सत्यापन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति, नवनिर्वाचित मतदाताओं के पंजीयन तथा मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों में संशोधन की जानकारी ली।एसडीएम श्री तिवारी ने उपस्थित बीएलओ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी बीएलओ अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को गति प्रदान करें ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके।

Comments
Post a Comment