जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए दतिया की बेटी ज्योति सिंह परिहार को बनाया गया भारतीय हॉकी टीम का कप्तान।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए दतिया की बेटी ज्योति सिंह परिहार को बनाया गया भारतीय हॉकी टीम का कप्तान
खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि है ज्योति सिंह का चयन
दतिया आज जूनियर महिला विश्व कप हॉकी 2025 के लिए हॉकी इंडिया में भारतीय टीम की घोषणा की कर दी है जिसमें दतिया की बेटी ज्योति सिंह परिहार को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 का आयोजन 25 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच चिली के सेटियागो में होगा भारतीय टीम का कोच तुषार खंडकर को बनाया गया है उक्त जानकारी संजय रावत युवा समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड दतिया ने दी ज्योति की विशेष उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया के जिला खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा युवा समन्वयक संजय रावत सोनम राजपूत खेल प्रशिक्षक राजेंद्र तिवारी जितेंद्र शर्मा आदि ने ज्योति सिंह को बधाई प्रेषित ।
Comments
Post a Comment