KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
शासकीय पीजी कॉलेज दतिया में को वनस्पति विभाग तथा कृषि विभाग द्वारा"पोस्ट हार्वेस्टिंग प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी एंड फूड प्रिजर्वेशन"पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ राजेश लेखी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों को संरक्षित कैसे किया जा सकता है एवं उन्हें किन-किन तकनीक से संरक्षित कर सकते है।इस कार्यशाला में डॉ लेखी ने इन तकनीकों का प्रदर्शन छात्रों के सामने किया।कार्यशाला का आयोजन डॉ सीमा सिंह एवं प्रो एस के पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यशाला में वनस्पति विभाग एवं कृषि विभाग के सभी सदस्यों डॉ शिवरामन पांडे, डॉ अमिता यादव, आशीष राहुल,डॉ मदनलाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ चारू सिंह द्वारा किया गया। तकनीकी एवं अन्य सहयोग हेतु श्री दिनेश भोई, संतोष एवं श्रीप्रसाद मौजूद रहे।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर जय श्री त्रिवेदी, डॉ सीमा सिंह प्रो एसके पांडे, डॉ एस सी कौशिक, डॉ शिव सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
Comments
Post a Comment