kHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया न्यायाधीश श्रीमती*निधि पिंटो
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजना अनुसार आज दिनांक 16/11/2025 को सरस्वती शिशु मंदिर मुड़ियन का कुंआ विद्यालय में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दिव्यांशी त्रिपाठी ( पूर्व आचार्य सरस्वती शिशु मंदिर), मुख्य वक्ता श्रीमती कविता समाधिया ( शासकीय शिक्षक) एवं श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ( वर्तमान आचार्य एवं सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम जिला संयोजिका एवं व्याख्याता भरतगढ़) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती निधि पिंटो प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने की कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का परिचय श्रीमती नीतू गुप्ता दीदी द्वारा किया गया एवं स्वागत श्रीमती रीतेश पाण्डेय, अमूल्या चित्रांश , कुं प्रियंका यादव दीदी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता श्रीमती कविता समाधिया जी ने अपने उदवोधन में कहा की बेटियों को सही मार्गदर्शन देने में मां की अहम भूमिका होती है। एवं बताया कि बेटी को मां ऐसे संस्कार दें जिससे बेटियां परिवार को एक जुट बनाएं रखें। और माताओं से कहा । कि बेटियों का बेटों की तरह पालन पोषण तो करें लेकिन बेटियों कोअच्छे संस्कार भी दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही न्यायाधीश श्रीमती निधि पिंटो ने कहा कि प्रत्येक बहू को सास में अपनी मां और प्रत्येक सास को अपनी बहू में बेटी दिखाई देने लगे तो परिवार में झगड़े ही नहीं हों और फिर न्यायालय में भी केसों की संख्या नहीं बढ़े। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती आद्या सक्सेना दीदी द्वारा महिलाओं का सम्मान/पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती छाया गुप्ता दीदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पूर्ण सहयोग रहा।


Comments
Post a Comment